आपका Iphone बार बार दिखा रहा Storage Full? तुरंत अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स बढ़ जाएगी स्टोरेज
न्यूज तक डेस्क
07 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 7 2026 3:36 PM)
Iphone Storage: अगर आपके iPhone की स्टोरेज जल्दी भर जाती है, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप कई GB जगह खाली कर सकते हैं. फालतू फोटो, ऐप्स और कैश हटाने जैसे छोटे कदम आपके फोन को तेज और बिना रुकावट के चला सकते हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
|
अगर आपका iPhone बार-बार Storage Full दिखा रहा है और समझ नहीं आ रहा कि जगह आखिर जा कहां रही है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई बार फोन में ऐसी फाइलें और डेटा जमा हो जाते हैं जो दिखते नहीं लेकिन चुपचाप काफी स्टोरेज घेर लेते हैं. कुछ आसान सेटिंग्स समझकर आप मिनटों में अपने फोन में कई GB जगह खाली कर सकते हैं.

2/7
|
सबसे पहले अपने फोन के Settings में जाएं. यहां से General में, फिर iPhone Storage में जाकर देखें कि स्टोरेज किस चीज से भर रहा है. यहां Other या सिस्टम डेटा भी काफी जगह ले सकता है. इसे कम करने के लिए Safari की History और Website Data क्लियर करें, Messages में जाकर बड़े अटैचमेंट डिलीट करें और फोन को एक बार रीस्टार्ट जरूर करें. इससे टेम्परेरी फाइलें हट जाती हैं.
ADVERTISEMENT

3/7
|
दूसरा तरीका है उन ऐप्स को हटाना जिन्हें आप महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे. लेकिन याद रखें, ऐप डिलीट करने की बजाय Offload App का ऑप्शन चुनें. इससे ऐप हट जाएगा पर आपका डेटा सुरक्षित रहेगा. जब भी आप दोबारा ऐप इंस्टॉल करेंगे सब कुछ पहले जैसा मिल जाएगा. चाहें तो Settings उसके बाद App Store और फिर Offload Unused Apps ऑन करके इस प्रक्रिया को ऑटोमैटिक भी बना सकते हैं.

4/7
|
फोन में सबसे ज्यादा जगह अक्सर फोटो और वीडियो लेते हैं. इसलिए आईक्लाउड फोटो और Optimize iPhone Storage को ऑन करना समझदारी है. इससे हाई क्वालिटी फोटो iCloud में सेव हो जाती हैं और फोन में उनकी हल्की फाइल रहती है. आपको फर्क भी नहीं दिखेगा और स्टोरेज भी बच जाएगी.
ADVERTISEMENT

5/7
|
इसके अलावा iMessage भी चुपचाप स्टोरेज भर देता है. Settings में जाकर General में जाएं और iPhone Storage से Messages में जाकर “Review Large Attachments” खोलें और पुराने वीडियो, मीम्स या बेकार वॉइस मैसेज डिलीट कर दें. साथ ही Keep Messages- 1 Year सेट कर दें ताकि बहुत पुराने मैसेज अपने-आप हटते रहें.

6/7
|
कई ऐप्स कैश डेटा जमा करते रहते हैं जो समय के साथ भारी हो जाता है. Instagram, TikTok और WhatsApp जैसी ऐप्स में जाकर स्टोरेज या कैश क्लियर करें. अगर फिर भी जगह खाली न हो तो ऐप को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करना भी अच्छा तरीका है. क्लाउड सिंक होने पर आपका लॉगिन और जरूरी डेटा सुरक्षित रहता है.
ADVERTISEMENT

7/7
|
अंत में Photos ऐप में जाकर Albums फिर Utilities और फिर Duplicates खोलें और डुप्लीकेट फोटो को “Merge” कर दें. इससे एक ही फोटो की कई कॉपी हट जाएंगी और सिर्फ बेस्ट क्वालिटी वाली फोटो बचेगी. थोड़ी सी सफाई से आपका फोन तेज चलेगा और “Storage Full” की टेंशन भी खत्म हो जाएगी.
ADVERTISEMENT










