संभल के एसपी IPS केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका की हुई सगाई, 29 मार्च को बाड़मेर में लेंगे सात फेरे, देखें Photos
अभिनव माथुर
27 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 27 2026 12:41 PM)
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्यार का सिग्नल गाने पर डांस करते और एक-दूसरे को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं. यह आईपीएस जोड़ा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा.
ADVERTISEMENT


1/6
|
खाकी वर्दी के सख्त अनुशासन के बीच जब दो दिल मिलते हैं तो नजारा कितना खुशनुमा होता है. इसका गवाह बना उत्तर प्रदेश का संभल. संभल के एसपी (SP) केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी (ASP) अंशिका वर्मा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. गुरुवार को संभल में ही इस पावर कपल की सगाई और रिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं.


2/6
|
सगाई के इस जश्न में चारों तरफ सिर्फ खुशियां नजर आ रही थी. रिंग सेरेमनी से पहले IPS केके बिश्नोई काला चश्मा लगाकर पूरे स्वैग में दिखे. उन्होंने होने वाली दुल्हन अंशिका वर्मा का हाथ थामकर फिल्म भागम भाग के मशहूर गाने सिग्नल... प्यार का सिग्नल पर जबरदस्त डांस किया. दोनों को इस अंदाज में थिरकते देख वहां मौजूद मेहमान भी खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए.
ADVERTISEMENT


3/6
|
गुरुवार देर शाम आयोजित हुई रिंग सेरेमनी का नजारा भी बेहद भावुक और यादगार रहा. पहले आईपीएस केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाई और फिर अंशिका ने केके बिश्नोई का हाथ थामकर सगाई की रस्म पूरी की. अंगूठी पहनाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ हवा में उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस खास मौके पर केके बिश्नोई ने अंशिका को गले लगाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का स्वागत किया.


4/6
|
सगाई के बाद रात में संगीत और डांस का दौर शुरू हुआ तो इस कपल ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. चल प्यार करेगी... हां जी हां जी.. इस गाने पर दोनों ने ऐसी केमिस्ट्री दिखाई कि हर कोई देखता रह गया. डांस के दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर अपनी खुशी जाहिर की, जो इस फंक्शन का सबसे 'क्यूट' मोमेंट बन गया. इस समारोह में मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता सहित कई वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की.
ADVERTISEMENT


5/6
|
पारिवारिक रीति-रिवाजों की बात करें तो दिन में दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई की रस्में पूरी की गईं. अब शादी का असली जश्न राजस्थान की धरती पर शिफ्ट होने वाला है. 27 मार्च को बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' पर हल्दी और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में ही ये दोनों अफसर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे.


6/6
|
शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के आलीशान लारिया रिसॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. जिसमें प्रशासन और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के जुटने की उम्मीद है. दो होनहार आईपीएस अधिकारियों की यह शादी न केवल दो परिवारों का मिलन है, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स के लिए भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT












