गाजियाबाद: 3 बहनों की मौत मामले में बड़ा सवाल...डायरी में किसने लिखी कोरियन बातें, पिता ने फोन क्यों बेच दिए?

Ghaziabad Triple Death Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की कथित खुदकुशी के मामले में पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए हर एंगल से जांच कर रही है.

कोरियन गेम बना मौत की वजह
कोरियन गेम बना मौत की वजह

हिमांशु मिश्रा

follow google news

Ghaziabad Triple Death Case: गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस हर छोटे-बड़े पहलू को खंगाल रही है. सबसे पहले पुलिस सुसाइड नोट की जांच में जुटी है. 

Read more!

इसके लिए नोट की लिखावट को तीनों बहनों की हैंडराइटिंग से मिलाया जा रहा है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि पूरा नोट किसी एक बहन ने लिखा था या फिर तीनों ने मिलकर इसे तैयार किया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि नोट बीच वाली बहन ने लिखा हो सकता है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. 

मोबाइल फोन की भी तलाश

जांच के दौरान पुलिस उन दो मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है जिन्हें तीनों बहनें इस्तेमाल करती थीं. बताया जा रहा है कि एक फोन करीब 6-7 महीने पहले पिता ने बेच दिया था, जबकि दूसरा फोन लगभग दस दिन पहले बेचा गया. पुलिस का मानना है कि इन दोनों फोन से कई अहम सुराग मिल सकते हैं इसलिए उन्हें ढूंढना बेहद जरूरी है.

इसके अलावा पुलिस उस फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है जिसे बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या से करीब दो घंटे पहले तक इस्तेमाल किया था. जानकारी के अनुसार यह फोन चेतन की पहली पत्नी का था. 

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम तीनों बहनों का डॉक्टरों के एक पैनल ने किया. प्रक्रिया शाम को शुरू हो पाई और फॉर्मैलिटी पूरी होते-होते रात के करीब दस बज गए. इसके बाद हिंडन मोर्चरी से शव परिवार को सौंप दिए गए. शव मिलने के बाद परिवार सीधे निगम बोध घाट पहुंचा जहां तीनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया. 

मुखाग्नि पिता ने दी. रात में अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर कुछ सवाल भी उठे लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह परिवार का फैसला था कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाए. परिवार ने अपनी इच्छा के अनुसार ही यह प्रक्रिया पूरी की. फिलहाल पुलिस रिपोर्ट्स और तकनीकी सबूतों का इंतजार कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही इस दर्दनाक घटना की असली वजह सामने आ पाएगी. 

क्या है पूरा मामला 

गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि बहनें मोबाइल और कथित ऑनलाइन गेम और कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और परिवार के फोन छीन लेने और गेम खेलने पर रोक लगाने के बाद घर में तनाव बढ़ गया था. 

कमरे से एक सुसाइड नोट और डायरी भी मिली, जिसमें उन्होंने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वे गेम नहीं छोड़ पा रही थीं. शुरुआती पोस्टमार्टम और जांच में मौत का कारण ऊंचाई से गिरने से लगी चोटें बताया गया है, जबकि पुलिस डिजिटल सबूत, पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि असली वजह साफ हो सके.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की तीनों बहनों से परेशान ट्यूशन टीचर ने पिता से क्या कहा था? खुद उन्होंने बताया

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद केस: 8 पन्नों के आखिरी नोट में छिपा है तीन बहनों की मौत का 'कोरियन राज', सामने आई पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें: पेपा पिग, शिनचेन और डोरेमॉन को भी जान से ज्यादा चाहती थीं गाजियाबाद की तीनों बहनें, सीक्रेट डायरी के पन्ने सामने आए!

    follow google news