गाजियाबाद की तीनों बहनों से परेशान ट्यूशन टीचर ने पिता से क्या कहा था? खुद उन्होंने बताया
Ghaziabad sisters case: गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. नाबालिग लड़कियों के पिता ने बताया कि कोरियन कल्चर और गेम के प्रति उनके जुनून से ट्यूशन टीचर भी परेशान थी. वहीं घटना से पहले की आखिरी बातचीत, डायरी के नोट और पुलिस जांच से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं. जानिए गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की पूरी कहानी और जांच से जुड़े नए अपडेट.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद केस में नया खुलासा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आईं तीन बहनों के मौत मामले में जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, नए-नए खुलासे हो रहे है. बीते दिनों डायरी के पन्ने सामने आए थे जिसमें साफ-साफ लिखा था कि कोरियन हमारी जान है और आपने हमसे छुड़वाने की कोशिश कैसे की? फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. इसी बीच आज तक की टीम जब नाबालिग लड़कियों के घर पहुंची तो किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला. नाबालिगों के पिता ने जाली वाले गेट के दूसरी ओर से ही सारे सवालों के जवाब दिए, जिसमें पता चला कि लड़कियों की ट्यूशन टीचर भी इनसे परेशान थी. आइए विस्तार से जानते हैं नाबालिगों के पिता ने अब क्या-कुछ नया बताया है.