पेपा पिग, शिनचेन और डोरेमॉन को भी जान से ज्यादा चाहती थीं गाजियाबाद की तीनों बहनें, सीक्रेट डायरी के पन्ने सामने आए!
Ghaziabad sisters case: गाजियाबाद की तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में सीक्रेट डायरी के पन्ने सामने आए हैं. डायरी में कोरियन कल्चर, के-पॉप और पेपा पिग, शिनचेन व डोरेमॉन जैसे कार्टून शोज के प्रति उनके लगाव का जिक्र मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे की वजहों को समझने की कोशिश जारी है.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद केस में सामने आई सीक्रेट डायरी के पन्ने
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग लड़कियों की मौत ने राज्य के साथ-साथ पूरे देश को दहला दिया. महज 12,14 और 16 साल की उम्र में तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं इस मामले में नए-नए खुलासे भी हो रहे है जिसके बाद यह मामला सुलझने की बजाय उलझते हुए ही नजर आ रहा है. इसी बीच पुलिस को मौके से मिली 8 पन्नों की नोट में लिखी बातें सामने आई है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि उन्हें क्या पसंद था और क्या नहीं. इसके अलावा उन्होंने फेमस कॉर्टून शोज पेपा पिग, शिनचेन और डोरेमॉन को लेकर भी अपनी बातें रखी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.