'बुआ बचाओ, मैं तो मर गई...' लखनऊ में बोनट पर लटकी रही अनामिका, स्पीड बढ़ाता रहा शाहनवाज, जानें उसने क्यों किया ऐसा?

आशीष श्रीवास्तव

• 04:57 PM • 16 Sep 2026

Lucknow Shahnawaz Anamika Case: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के बाहर एक खौफनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां शाहनवाज नाम के युवक ने अपनी कार रोकने की कोशिश कर रही अनामिका नाम की युवती को करीब 200 मीटर तक घसीटा और सड़क पर पटक कर फरार हो गया.

अनामिका को घसीटकर फरार हुआ शाहनवाज
अनामिका को घसीटकर फरार हुआ शाहनवाज
Google CTA

Lucknow Hit And Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पार्क के गेट नंबर 4 के पास एक सनसनीखेज हिट एंड रन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालक अपनी ही परिचित युवती को गाड़ी के आगे घसीटता हुआ ले जाता दिख रहा है. कार चला रहे युवक का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है, जिसने कार रोकने की कोशिश कर रही अनामिका नाम की युवती पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे 200 से 300 मीटर तक घसीटते हुए आगे निकल गया.

Read more!

दूसरी लड़की के साथ देखने पर हुआ विवाद

सूत्रों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अनामिका और शाहनवाज के बीच गहरी दोस्ती थी. घटना की सुबह जब अनामिका ने शाहनवाज को कार में किसी अन्य लड़की के साथ देखा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. शाहनवाज वहां से गाड़ी लेकर निकलने लगा, लेकिन अनामिका ने अपनी स्कूटी से उसका पीछा किया और जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसे रोकने का प्रयास किया.

बोनट पर हाथ रखकर रोकती रही युवती, आरोपी ने बढ़ा दी स्पीड

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद चाय विक्रेता आकाश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे पहले शाहनवाज की कार आई और तुरंत पीछे से अनामिका अपनी स्कूटी से पहुंची. अनामिका ने स्कूटी खड़ी की और शाहनवाज की कार के आगे आकर दोनों हाथ रखकर उसे रोकने की कोशिश करने लगी. लेकिन शाहनवाज ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी. अनामिका कार के बोनट के सहारे घसीटती हुई लगभग 200 से 300 मीटर तक आगे चली गई और फिर सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई.

यह पढ़ें: IAS Divya Mittal News: क्या राजनीति में एंट्री लेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल? कांग्रेस के आमंत्रण और राहुल गांधी से मुलाकात की चर्चाओं पर जानिए अपडेट

'बुआ बचाओ, मैं तो मर गई'... चीखती रही युवती

चश्मदीद के मुताबिक, घटना के वक्त अनामिका के साथ उसकी बुआ भी मौजूद थीं. कार से घसीटे जाने के दौरान अनामिका जोर-जोर से चीख रही थी कि "बुआ बचाओ, मुझे बचाओ, मैं तो मर गई". वहां मौजूद ग्राहकों और स्थानीय दुकानदारों ने कार रोकने के लिए उस पर ईंट-पत्थर भी मारे और कंकड़ भी फेंके, लेकिन शाहनवाज बिना रुके गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

यह पढ़ें: बाराबंकी: थाने के अंदर भिड़े दो सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे, जानें आखिर क्या थी मारपीट की वजह?

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

चश्मदीदों के अनुसार, कार के अंदर दो लड़के सवार थे. घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में गिरी युवती को इलाज के लिए ले जाया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपी शाहनवाज की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कौन हैं बुशरा बानो, जिनका IPS की वर्दी में सलाम और इंशाल्लाह बोलने पर कर दिया गया ट्रांसफर