Shiva death case: शिवा की डायरी और श्रद्धा के साथ चैट केस की अहम कड़ी ? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने भी मचाया हड़कंप

बृजेश उपाध्याय

14 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 14 2026 4:32 PM)

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे पर ब्लैकमेलिंग, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और रंगदारी के गंभीर आरोप. पढ़ें वायरल ऑडियो, डायरी और फॉरेंसिक जांच का पूरा अपडेट.

NewsTak
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के अपडेट्स क्या हैं? पढ़ें अब तक की पूरी कहानी.
Google CTA

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर है. जांच में सामने आया है कि श्रद्धा केवल मॉडल और सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं थी. कथित रूप से उसके संबंध माफियाओं के साथ था.

Read more!

घटना के 5 दिनों बाद कई बातें सामने आई हैं, जिसमें शिवा श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरते देखा गया. जब वो फ्लैट से नीचे गिरा तब उसके शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल अंडरवियर था. चेहरे पर लिपस्टिक के निशान थे और बॉडी पर कई जगह सिगरेट से दागने के निशान होने का भी दावा किया गया है.

श्रद्धा के रसूखदार लोगों से संपर्क होने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूली जैसे कामों में लिप्त होने का भी एंगल सामने आया है. श्रद्धा के फ्लैट से नशीली दवाएं (दावा है कि सेक्स वर्धक) और आपत्तिजनक कथित टॉयज मिलने की भी बात सामने आ रही है जिसे पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. 

इस पूरे मामले में एक ऑडियो और एक वीडियो ने मामले को और उलझा दिया है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा दूबे जिसके साथ फोटो क्लिक कराती थी वहीं अगला निशाना होता था. फिलहाल घटना के बाद श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर उर्फ दानिश फरार हैं. इनपर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.  

अब सवाल ये है कि ये श्रद्धा दुबे कौन है ? तलाकशुदा श्रद्धा का मॉडलिंग से रंगदारी और ब्लैकमेलिंक का पूरा सफर क्या है?  शिवा डेथ केस में अभी तक क्या-क्या महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं. परिवार वाले खासतौर पर शिवा की मां ने क्या कहानी बताई ? शिवा और श्रद्धा के बीच चैट हिस्ट्री में क्या है और शिवा की वो कौन सी डायरी है जो पूरे केस की अहम कड़ी बन सकती है. इस खबर में लखनऊ के कारोबारी के बेटे शिवा शर्मा की मौत की अभी तक की पूरी कहानी बता रहे हैं. 

श्रद्धा दूबे कौन है ?  

लखनऊ के बालू अड्डा इलाके के एक फ्लैट में रहने वाली श्रद्धा दुबे का नाम तब ज्यादा चर्चा में आया जब 9 अक्टूबर की रात अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर 27 साल के शिवा शर्मा की मौत हो गई. पता चला शिवा शहर के नामी कैफे चलाने वाले कारोबारी के बेटे हैं.

मां ने मौत की रात वाली कहानी बताई. शिवा की मां रंजना शर्मा ने मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश पर गंभीर आरोप लगाए. मां ने ये भी बताया कि बेटे की मौत के बाद उसके शरीर पर सिगरेट से दागने और खरोंच के निशान थे. फिर सामने आई श्रद्धा दुबे के रसूखदारों से कनेक्शन और अपराध की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले लोगों के साथ संबंधों की कहानी. 

तलाकशुदा और एक बच्चे की मां है श्रद्धा

दरअसल श्रद्धा की शादी के बाद उनके पति से किसी बात को लेकर बनी नहीं. पति से साल 2022 में तलाक लेकर उसने मॉडलिंग पर फोकस किया. श्रद्धा ने हैदराबाद से मॉडलिंग का कॉरियर शुरू किया और फिर लखनऊ के हजरतगंज बालू अड्डा इलाके अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में शिफ्ट हो गईं. श्रद्धा का एक बेटा भी है जो रायबरेली में रहता है. जैसे-मॉडलिंग में सफलता मिलने लगी  शान-ओ-शौकत के साथ जीना, लग्जरी लाइफ श्रद्धा का शगल बनता चला गया.  श्रद्धा के इंस्टा पर भी डेढ़ लाख के करीब फॉलोअर्स हैं. वो खुद को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पेश करने लगी. श्रद्धा  कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी है. 

ग्लैमर की चकाचौंध से आगे बढ़ी श्रद्धा 

धीरे-धीरे श्रद्धा के कनेक्शन हाई प्रोफाइल लोगों से बनने लगे. पैसों की चाहत ने रंगदारी की तरफ कथित रूप से धकेलना शुरू किया. पुलिस सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा लोगों को डराने और कथित तौर पर पैसे वसूलने के लिए गैंगस्टर्स से अपने कॉन्टैक्ट होने की बात कहती थी. उनके नाम पर धमकाती थी.

पुलिस सूत्रों की मानें तो श्रद्धा के संबंध अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह नाम के शख्स से भी था जिसपर अपहरण और मारपीट के आरोप हैं. इसे गैंगस्टर मुख्तार अहमद अंसरी गैंग का गुर्गा का माना जाता है. दावा ये भी है कि इन लोगों से फोन करके लोगों को धमकियां दिलवाती थी. श्रद्धा के ये कनेक्शन, रसूखों से संपर्क, कथित रंगदारी का शिवा शर्मा डेथ केस से क्या कनेक्शन है, ये अभी जांच का विषय है. 

श्रद्धा से कैसे हुई दोस्ती, शिवा क्यों डर रहा था ? 

जांच में सामने आया है कि शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे की मुलाकात गोमती नगर के एक क्लब में हुई थी. दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर वे लिव-इन में रहने लगे. ये बात भी सामने आई है कि शिवा का एक पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी था. वह 30 अगस्त को गोमती नगर के एक क्लब में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी बनाया गया था और इस मामले में जेल भी जा चुका था. जेल से तो वो बाहर आ गया पर दोबारा वो सलाखों के पीछे न पहुंच जाए इस बात से डरता था. आरोप है कि श्रद्धा उसके इसी डर का फायदा उठाकर ब्लैकमेल कर रही थी. 

मामले में अब तक पुलिस का एक्शन  

मामले में मृतक शिवा की मां की शिकायत पर पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने फरार श्रद्धा उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर 25-25 हजार का इनाम रखा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिलीं चोटें, अपार्टमेंट और हॉस्पीटल के CCTV फुटेज, श्रद्धा और शिवा के बीच मोबाइल चैट और शिवा की डायरी केस की अहम कड़ी बनते दिख रहे हैं और ये सभी बातें पुलिस की जांच में हैं. बताया जा रहा है कि शिवा के पास एक डायरी थी जिसमें वो अपने जीवन से जुड़ी बातें लिखता था. शिवा की मां ने उस डायरी को पुलिस को सौंप दी है. 

वायरल ऑडियो में ऋषभ कौन है ? 

इसी बीच एक वीडियो और एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में श्रद्धा जुल्फिकार नाम के शख्स की गोद में सिर रखकर रील बना रही है. ये वही जुल्फिकार है जिसपर 5 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आरोप है.  

एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक आवाज शिवा की और दूसरी आवाज ऋषभ नाम के शख्स की बताई जा रही है. इस संबंध में 12 अगस्त 2025 में FIR भी दर्ज है. ऑडियो में कथित रूप से ऋषभ शिवा को धमकी देती नजर आ रहा है. शिवा की मां ने बताया कि  12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड के अबोंगजा कैफे में शिवा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हो चुका है. ये केस शिवा की मां ने हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ किया था. अब पुलिस वायरल ऑडियो की जांच की इस केस से संबंध और शिवा की संदिग्ध मौत के मामले से जोड़कर जांच कर रही है. 

शिवा पर जेवर चोरी का आरोप लगाती थी श्रद्धा ? 

जांच में ये भी सामने आया कि श्रद्धा दुबे शिवा पर जेवर चोरी का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करती थी. श्रद्धा के बुलाने पर शिवा उसके पास जाता था. दावा है कि श्रद्धा उसे अपने इशारों पर नचाती थी. मामले में शिवा के ऊपर करर्ज होने और रुपए नहीं चुका पाने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस इन बातों की जांच के साथ श्रद्धा के बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है. श्रद्धा के फ्लैट से मिली नशीली दवाएं और आपत्तिजनक टॉयज को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. 

अभी तक मामले में जो भी डवलपमेंट है या पुलिस सूत्रों के जरिए जो कहानी आई है वो सभी एंगल जांच का विषय हैं. पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस वायरल वीडियो और ऑडियो की जांच की शिवा डेथ केस से कनेक्शन को तलाश रही है. मामले में कई बड़े खुलासे होने बाकी हैं. 

9 अक्टूबर की रात क्या हुआ था ?  

शिवा की मां के मुताबिक शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर की रात साढ़े आठ बजे के करीब का वक्त था. तभी फोन की घंटी बजी. आवाज एक लड़की की थी. उसने अपना नाम रश्मि दुबे बताया. उसने बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और वे उसे लोहिया हॉस्पीटल लेकर जा रहे हैं. ये सुनते ही परिजन लोहिया हॉस्पीटल के लिए निकल पड़े. वहां पहुंचने पर शिवा को कोई अता-पता नहीं चला.  शिवा का पता लगाते डेढ़ घंटे बीत चुके थे. परिजनों को बड़ी मशक्कत से पता चला कि उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. 

वहां एंबुलेंस चलाक ने बताई हैरान करने वाली कहानी 

शिवा की मां के मुताबिक वहां इमर्जेंसी के बाहर एक एंबुलेंस खड़ी थी. उसके पास श्रद्धा दुबे का ड्राइवर दानिश खड़ा था. उसने जैसे ही शिवा के परिजनों को देखा वहां से फरार हो गया. परिजनों ने एंबुलेंस में जाकर देखा तो शिवा गंभीर हालत में था. उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एंबुलेंस चालक ने बताया कि वो घायल शिवा को लेकर पिछले 3 घंटे से लोहिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के बीच चक्कर काट रहा है. 

CCTV में क्या दिखा ?  

पुलिस ने श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट के सीसीटीवी और अस्पताल के सीसीटीवी में श्रद्धा के साथ उसकी बहन, ड्राइवर और कुछ अन्य संदिग्ध नजर आ रहे हैं. पुलिस  अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा.

इनपुट: आशीष श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा

कैफे संचालक की संदिग्ध मौत, मृतक शिवा की मां ने इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

Shiv Sharma Death Case: श्रद्धा के फ्लैट से दवाएं, बड़े-बड़े लोगों से संपर्क के दावे... शिवा शर्मा की मौत के मामले ने उलझाया?