Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से एक दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
ADVERTISEMENT
अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुaचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वर्तमान में पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है.
लंबे समय से थे बीमार
प्रतीक यादव पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. कुछ समय पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. उस दौरान अखिलेश यादव खुद उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनकी स्थिति अचानक फिर बिगड़ गई.
इंस्टाग्राम पोस्ट, तलाक और हैकिंग का दावा: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की कहानी में क्या है सच?
सियासत से दूर, फिटनेस और समाज सेवा में थे सक्रिय
मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने राजनीति के बजाय अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी (University of Leeds) से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी. वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे और रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े थे.
व्यवसाय के अलावा, प्रतीक यादव पशु प्रेमी भी थे. वह ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था चलाते थे, जो आवारा कुत्तों (Street Dogs) के रेस्क्यू, इलाज और भोजन की जिम्मेदारी उठाती है. उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.
इनपुट: आशीष श्रीवास्तव
UP: यादव परिवार की 'बागी' बहू, मुलायम की विरासत छोड़ बीजेपी में कैसे रची अपर्णा ने अपनी नई राह?
ADVERTISEMENT


