'प्रतीक भैया की तबीयत खराब है जल्दी…' सुबह-सुबह ड्राइवर पहुंचा था अस्पताल फिर... जानिए निधन से पहले क्या क्या हुआ?

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ पुलिस और सिविल अस्पताल के निदेशक का अहम बयान सामने आया है. अस्पताल पहुंचने से पहले क्या हुआ था और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की क्या तैयारी है इसको लेकर स्थिति साफ हो गई है. जानिए पूरा अपडेट.

Prateek Yadav Death
Prateek Yadav Death

समर्थ श्रीवास्तव

follow google news

Mulayam Singh Yadav Son Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल थे. बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था, जिसके बाद ये दुखद खबर सामने आई. वहीं अब बताया जा रहा है कि प्रतीक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बीच अब लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक और पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अहम जानकारियां दी हैं.

Read more!

ड्राइवर ने दी थी अस्पताल को सूचना

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर अस्पताल पहुंचा था. ड्राइवर ने सूचना दी कि भैया की तबीयत बहुत खराब है और जल्दी चलने को कहा. निदेशक ने तुरंत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) को भेजा. हालांकि जब डॉक्टर वहां पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

जहर की खबरों के बीच अस्पताल निदेशक का बयान

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही संदिग्ध जहर की खबरों पर निदेशक जीपी गुप्ता ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं कही गई है कि यह जहर का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह और स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

पुलिस ने जांच को लेकर कहीं ये बात

लखनऊ पुलिस के डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने आज तक से बातचीत में बताया कि पुलिस ने अभी तक प्रतीक यादव का फोन या लैपटॉप अपने कब्जे में नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की संदिग्ध बात (Foul Play) सामने आती है तभी पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी.

पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम केजीएमयू में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया जिसमें डॉक्टर मौसमी सिंह भी शामिल थीं. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है ताकि जांच पूरी तरह पारदर्शी रहे. पोस्टमार्टम करीब 45 मिनट से एक घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया. प्रशासन की कोशिश है कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए.

यह भी पढ़ें: लंदन से MBA, फिटनेस फ्रीक… प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर रहकर बनाई थीं अलग पहचान, जानिए उनकी पूरी कहानी

अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बता दिया अस्पताल जाने से पहले इस हालात में मिले थे प्रतीक यादव!

    follow google news