Fact Check: प्रेमानंद महाराज के आंसुओं वाले वीडियो का रसिक दुलारी की मौत से क्या कनेक्शन? जानें वायरल क्लिप का सच

मधुर यादव

07 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 7 2026 12:59 PM)

Premanand Maharaj Emotional video Fact Check: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे हालिया घटनाक्रम से जोड़कर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच और इसकी असली सच्चाई.

प्रेमानंद महाराज के वायरल भावुक वीडियो का सच आया सामने
प्रेमानंद महाराज के वायरल भावुक वीडियो का सच आया सामने
Google CTA

Premanand Maharaj Emotional video Fact Check: सोशल मीडिया पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में प्रेमानंद महाराज काफी भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के दौरान वे कह रहे हैं कि जब किसी का कोई सहारा नहीं बचता, तब भगवान ऐसी स्थिति बनाते हैं कि इंसान पूरी तरह ईश्वर की शरण में आ जाता है. वे यह भी कहते हैं कि अब उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है, ना तो उन्हें काल का डर है और ना ही किसी तरह के दुख-तकलीफ का कोई भय बचा है.

Read more!

इंटरनेट पर दावों का बाजार हुआ गर्म

इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं. कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि वृंदावन में उनके शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की आत्महत्या के बाद प्रेमानंद महाराजअंदर से पूरी तरह व्यथित हो गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है. इसके अलावा, कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि बिना किसी जांच और तथ्य के जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, यदि प्रेमानंद महाराज को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी उन्हीं ट्रोलर्स की होगी.

आश्रम से जुड़े अन्य दावों ने बढ़ाई हलचल

इसी दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के प्रमुख दिनेश फलहारी ने आरोप लगाया कि मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. शिष्य की मौत और इन तमाम तरह की चर्चाओं के बीच प्रेमानंद महाराज का यह पुराना क्लिप लोगों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

यह पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला मौत का राज, जानें क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आई असली सच्चाई

जब इस वायरल वीडियो की गहराई से जांच की गई और इसके फ्रेम्स की पड़ताल की गई, तो पूरा मामला साफ हो गया. यह क्लिप 22 मार्च को ही एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जा चुका था. जबकि शिष्य रसिक दुलारी से जुड़ा मामला 25 सितंबर को सामने आया था. इससे यह साफ जाहिर होता है कि जो वीडियो हाल की घटना का बताकर फैलाया जा रहा है, वह असल में कई महीने पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद था.

यूट्यूब चैनल से मिला वीडियो का लंबा वर्जन

आगे की जांच में प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक यूट्यूब प्लेटफॉर्म 'भजन मार्ग' पर इस बातचीत का पूरा वीडियो मिला. यह मूल वीडियो इसी साल 1 मार्च को इंटरनेट पर डाला गया था. लगभग 39 मिनट के इस वीडियो में एकांतिक चर्चा के दौरान प्रेमानंद महाराज अपने विचार रख रहे हैं. वायरल हो रही छोटी क्लिप इसी मुख्य वीडियो में 7 मिनट 10 सेकंड पर आती है. इस तथ्य से यह साबित हो गया कि इस वीडियो का हालिया घटनाक्रम से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

यह पढ़ें: दीक्षा बंद, टोकन सिस्टम खत्म... प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में बदले नियम, अब कैसे होंगे दर्शन?

संस्था की तरफ से आया आधिकारिक रुख

जहां तक हालिया घटना पर प्रेमानंद महाराज के रुख का सवाल है, तो उनकी तरफ से ऐसा कोई नया वीडियो जारी नहीं हुआ है. हालांकि, राधा कैली कुंज ट्रस्ट ने अपनी तरफ से एक बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख प्रकट किया था. ट्रस्ट ने बताया कि प्रेमानंद महाराज इस वाकये से बेहद दुखी हैं. साथ ही संस्था ने सभी लोगों से यह आग्रह भी किया था कि जब तक पुलिस की पूरी छानबीन संपन्न नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की अफवाह या बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: शिष्य दीपक लोधी की मौत पर प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट का 9 दिन बाद आया पहला आधिकारिक बयान, कही ये बात