Kotdwar Shop Name Controversy: इनाम नहीं, इंसाफ!…दीपक का नया वीडिया आया सामने, 2 लाख के इनाम को लेकर कही ये बात

संदीप कुमार

07 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 7 2026 4:03 PM)

Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा में हैं. झारखंड सरकार के मंत्री द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का इनाम लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है. दीपक ने कहा कि यह राशि जरूरतमंद और पीड़ित लड़कियों की मदद के लिए दी जानी चाहिए.

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy
Google CTA

Deepak Kotdwar viral video: उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. बुजुर्ग को बचाने का उनका वीडियो वायरल होने के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी बीच कई लोगों ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी शामिल हैं, जिन्होंने दीपक को 2 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया था. हालांकि अब इस मामले में दीपक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये राशि वो अपने लिए नहीं लेना चाहते और इसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए दिया जाना चाहिए.

Read more!

दीपक ने वीडियो में क्या कहा

दीपक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि झारखंड के एक नेता उन्हें सम्मानित करना चाहते हैं और उन्होंने कुछ धनराशि की पेशकश की हैं. इस पर दीपक ने कहा कि वो ये धनराशि अपने लिए नहीं रखना चाहते. इसे वो अंकिता भंडारी, गुंजन नेगी और उन सभी लड़कियों की मदद करना चाहते हैं जिनके साथ अत्याचार हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तराखंड के कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक बुजुर्ग की 30 साल पुरानी दुकान है. दुकान पर लगे बोर्ड में दुकान के नाम में बाबा शब्द इा इस्तेमाल किया गया है. बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी को  इस नाम को लेकर आपत्ति जताई थी और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया था. इस बीच पास के दुकान में बैठे दीपक कुमार वहां पहुंचे और बुजुर्ग का बीच बचाव किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बहस के दौरान उनसे जब नाम पूछ तो उन्होंने खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताया. 

दीपक ने माैके पर हंगामा करने वाले को प्रदर्शन करने वालो लाेगों को भगा दिया. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद दीपक कुमार कुछ हिंदू संगठनों के निशाने पर भी आ गए हैं.  इस बीच घटना से गुस्साए कार्यकर्ता 31 जनवरी को उनके जिम के बाहर पहुंचे.  उन्होंने दीपक के जिम का घेराव किया और कथिततौर पर गालियां भी दी. इसके बाद से अब इलाके में काफी तनाव फैल गया था. इलाके में अब कई नेताओं का भी आना जाना शुरू हो गया. हालांकि, पुलिस उनको बैरिकेड लगाकर रास्ते में ही रोक रही है.

यह पढ़ें: कोटद्वार विवाद में नया मोड़, दुकान मालिक के बेटे ने बताई अंदर की बात, कहा- सलाम है...

यहां देखें दीपक का वीडियो

कौन हैं दीपक?

आपको बता दें कि दीपक कुमार एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं. वे फिटनेस से जुड़ी ट्रेनिंग देते हैं और लोगों को वर्कआउट की टेक्निक सिखाते हैं. इसके अलावा दीपक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और एक फिटनेस इंफ्लुएंसर के रूप में पहचाने जाते हैं. खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 895K से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि अब तक वे 188  फोटोज और रील्स पोस्ट कर चुके हैं. अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दीपक जिम में वर्कआउट से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: कोटद्वार के बाबा सेंटर विवाद और दीपक कुमार मामले में नया मोड़, पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने गठित की SIT