'जबरन घर में घुसने की कोशिश की, अदालत पर पूरा भरोसा' , तेज प्रताप के आरोपों पर अनुष्का यादव की पहला रिएक्शन

तेज प्रताप यादव के बिना किसी का नाम लिए आरोपों पर अनुष्का यादव ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने तेज प्रताप पर जबरन घर में घुसने की कोशिश वाली बात कही और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव के आरोपों पर अनुष्का ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव के आरोपों पर अनुष्का ने क्या कहा?
Google CTA

Tej Pratap Anushka news: लालू यादव के बड़े बेटे और JJD नेता तेज प्रताप यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और बयानों पर अनुष्का यादव ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव पर उनके घर में जबरन घुसने का गंभीर आरोप भी लगाया. इसके साथ ही उन्होंने ये साफ किया कि वे इन सभी विवादों को मीडिया के सामने सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं और उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है. 

घटना का जिक्र करते हुए अनुष्का यादव ने बताया कि उस दिन उनके भैया घर पर नहीं थे. तेज प्रताप यादव अपने पीए मोतीलाल जी के साथ उनके घर आए थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "वह हमारे घर आए थे और उन्होंने जबरदस्ती हमारे घर में घुसने की कोशिश की". 

"पोस्ट और ट्वीट्स पर ध्यान देने का वक्त नहीं" 

तेज प्रताप यादव द्वारा किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट और ट्वीट्स के सवाल पर अनुष्का यादव ने कहा, "वह क्या पोस्ट किए, क्या ट्वीट किए, मैंने नोटिस नहीं किया". उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास इतना फालतू समय नहीं है कि मैं इन सब चीजों पर ध्यान दूं. मेरे पास मेरी बेटी उज्जैनी है और मेरा सारा समय उसी के साथ बीतता है". 

बिहार: अनुष्का यादव के बच्चे पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे के सामने कही ये बड़ी बात

कंट्रोवर्सी पर तेज प्रताप को दिया 'धन्यवाद' 

विवादों और आरोपों के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का यादव ने कहा कि वे जितनी भी कंट्रोवर्सी सुन रही हैं, उन सभी के लिए वह तेज प्रताप यादव को दिल से धन्यवाद देती हैं. उन्होंने कहा, "मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हूं. वह जो भी मीडिया में बोल रहे हैं या कर रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद". 

"प्रेस कॉन्फ्रेंस वही करते हैं, वही जवाब देंगे" 

प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयानों को लेकर अनुष्का ने कहा कि तेज प्रताप खुद ही बातें स्वीकार करते हैं और फिर खुद ही उन्हें खारिज भी कर देते हैं. इसलिए वही इन सब बातों का बेहतर जवाब दे सकते हैं. उनके बारे में कुछ भी बोलना वह उचित नहीं समझती हैं. 

आरोपों के बीच अनुष्का यादव ने तेज प्रताप के लिए मांगी लंबी उम्र,बोलीं- 'मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती'

"कानूनी प्रक्रिया और भाई पर पूरा भरोसा" 

मामले में आगे की कार्रवाई और एफआईआर को लेकर अनुष्का यादव ने स्पष्ट किया कि यह मामला उनका पारिवारिक विषय है, जिसे वह मीडिया में नहीं उछालना चाहतीं. उन्होंने कहा, "हमारे भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है. मेरे हक की लड़ाई लड़ने के लिए मेरे बड़े भाई हैं. हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, वही सब तय करेगा". 

'अगर मेरी हत्या हो जाती तो...' तेज प्रताप यादव के खिलाफ केस एडमिट होने के बाद बोले अनुष्का के भाई आकाश यादव!

क्यों और कब शुरू हुआ ये विवाद

यह पूरा मामला पटना में आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ. कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए अनुष्का को यहां जाना था. इधर तेज प्रताप यादव ने इसी कार्यक्रम को लेकर एक सोशल पोस्ट से माहौल गरमा दिया. तेज प्रताप ने तंज करते हुए कहा कि ''आज नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने साजिशों का गठबंधन होने वाला है.''

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल पोस्ट के जरिए ये साफ भी किया-  ''हमारे सभी विरोधी यह बात अच्छी तरह समझ लें कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे''. कुछ ही घंटों बाद तेज प्रताप का एक और पोस्ट सोशल मीडिया X पर आया. इसके साथ एक तस्वीर थी जिसमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य हैं. इस तस्वीर के साथ तेज प्रताप लिखते हैं- ''जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे!'' 

मैं अपने शो मं व्यस्त हूं...काम में मस्त हूं- तेज प्रताप 

तेज प्रताप ने आगे कहा- मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं. कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं.''

इधर तेजा प्रताप के ट्वीट ने पुरानी चर्चा फिर छेड़ दी और उधर अनुष्का यादव बेटी और भाई संग उस कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने उसका उद्घाटन भी किया. इसी कार्यक्रम में आज तक के कैमरे पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी. 

अनुष्का यादव ने तेज प्रताप के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, उधर तेज प्रताप ने तेजस्वी के साथ दिया बड़ा मैसेज