Bihar Weather Alert News: बिहार में मौसम लगातार ढाह रहा कहर, 80 लोगों ने गंवाई जान, अभी थमेगा नहीं ये जलजला

Bihar Weather News Update: बिहार में मौसम का कहर लगातार जारी है. मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों के अंदर एक अलग ही भय पैदा कर दिया है. लगातार हो रही तूफानी आंधी-बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं. साथ ही अब तक इस तबाही ने 80 लोगों की जान ले ली है और आंकड़े बढ़ भी रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert News
AI तस्वीर
Google CTA

बिहार में मौसम ने तेवर बदला और ताबाही आ गई. मौसम का मिजाज देखकर ऐसा लग रहा है कि कुदरत ने अपने सारे तेवर एक साथ दिखा दिए है. तूफान और बारिश से मची तबाही ने 80 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. हालात ऐसे हो गए हैं, मानो बादल सिर्फ बरसने नहीं, डराने के इरादे से आए हों. शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी और अररिया जैसे जिलों में हवा की सरसराहट ने नींद उड़ानी शुरू कर दी. धूलभरी तेज आंधी, बवंडर जैसे झोंके और आसमान पर मंडराते गहरे काले बादलों ने वातावरण को एक रहस्यमयी भय से भर दिया.