वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल-तेजस्वी के सुर से प्रशांत किशोर ने भी मिलाया सुर, मुख्य चुनाव आयुक्त को ही घेरा

Bihar Elections 2025: बिहार में वोट चोरी विवाद गरमाया. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सुर में प्रशांत किशोर भी शामिल, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav and Prashant Kishor question Election Commission over Bihar vote theft controversy
वोट चोरी के मुद्दे पर तेजस्वी-राहुल के बाद प्रशांत किशोर ने उठाया सवाल
Google CTA

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव से पहले SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण- Special Intensive Revision) के मुद्दे ने सियासत को गर्म कर रखा है. जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई तब से ही विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग पर हमलावर हो रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SIR की प्रक्रिया के बाद भी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई लोगों के दो-दो वोटर कार्ड का मामला उजागर कर चुनाव आयोग के मंशा पर भी सवाल खड़े किए.