चुनाव आयोग द्वारा 65 लाख हटाए गए मतदाताओं वाली लिस्ट में आपका भी तो नाम नहीं...फटाफट ऐसे करें चेक

SIR Draft List: बिहार चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की लिस्ट जारी की. जानें ऑनलाइन लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Bihar Election Commission releases list of 65 lakh deleted voters after SC order
चुनाव आयोग ने जारी किया लिस्ट
Google CTA

बिहार में SIR की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी कड़ी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. मामला आगे बढ़ा और 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि चुनाव आयोग 65 लाख हटाए गए मतदाताओं के नाम सार्वजनिक करें. साथ ही उसका कारण भी स्पष्ट करें की वोटर लिस्ट से हटाने का क्या कारण है. अब चुनाव आयोग ने सक्रियता दिखाते हुए इन 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट जारी कर दी है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते है पूरी कहानी.