'वोट चोरी' और 'ड्यूल वोटिंग' के आरोपों को ECI ने किया खारिज, कहा- 'जब सबूत मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया'

भारतीय चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' और 'ड्यूल वोटिंग' जैसे आरोपों को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिरे से खारिज कर दिया. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा कि इतनी पारदर्शी प्रक्रिया में किसी भी तरह की वोट चोरी संभव नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'वोट चोरी' के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों को समकक्ष मानता है और किसी भी पक्ष या विपक्ष का साथ नहीं देता. उन्होंने 'वोट चोरी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को गलत बताया और कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों के लिए कोर्ट में याचिका दायर करनी चाहिए थी.