Bihar assembly election 2025: बिहार के लिए आ गया C वोटर का सर्वे, CM की पहली पसंद कौन, नतीजे चौंकाने वाले

Bihar assembly election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजना बाकी है. सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. वोटों की जोड़तोड़ और सीएम फेस पर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच सी वोटर के ट्रैकर के नतीजों ने जनता को चौंका दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार में सबसे ज्यादा लोग तेजस्वी को सीएम बनते देखना चाहते हैं.

point

दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.

point

तीसरे नंबर पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशार हैं.

बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी तेज हो गई है. एक तरफ इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे से लेकर सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ NDA के सीएम फेस को लेकर खूब हलचल है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने साफ किया है कि उनकी अमित शाह से इसपर बातचीत हो गई है.बकौल निशांत कुमार- अमित अंकल ने कहा है कि पिता जी (नीतीश कुमार) के नेतृत्व में चुनाव होगा और वही सीएम होंगे.