Bihar assembly election 2025: C वोटर सर्वे में प्रशांत किशोर का बढ़ा ग्राफ, तेजस्वी को झटका

Bihar assembly election 2025: बिहार में चुनावी गहमा-गहममी के बीच C वोटर का अप्रैल महीने का ट्रैकर भी आ गया है. फरवरी वाले ट्रैकर के मुकाबले में अप्रैल में तेजस्वी और सीएम नीतीश का ग्राफ गिरता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अर्पिता यादव.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बतौर अगले सीएम लोगों के पहली पसंद हैं तेजस्वी यादव.

point

नीतीश कुमार पहुंच तीसरे नंबर पर.

point

तीसरे से दूसरे पायदान पर पहुंचे प्रशांत किशोर.

बिहार चुनाव का बिगुल बजने वाला है. इससे पहले ही सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनैतिक पार्टियां अपना एनालिसिस कर जोड़-तोड़ के साथ वोटर्स को लुभाने के हर हथकंडे अपनाने लगी हैं. कौन होगा मुख्यमंत्री? इस सवाल पर हर पार्टी में अभी सस्पेंस है. भाजपा समर्थित एनडीए में फिलहाल नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है पर भाजपा के आलाकमान की तरफ से कोई सीधा रिएक्शन नहीं आया है. इंडिया गठबंधन में भी सीटों का समीकरण और सीट बंटवारे को लेकर अभी चर्चाएं तेज हैं. अभी सीएम फेस पर सस्पेंस बना हुआ है.