Bihar Weather Report: बिहार कब तक झेलेगा मौसम की मार? तूफानी हवाएं नहीं ले रहीं थमने का नाम, 33 जिलों में अलर्ट

Bihar Weather Report News: ​बिहार में अप्रैल 2025 के दौरान मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ली है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार 11 दिनों से बारिश, आंधी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Report Update
AI इमेज
Google CTA

Bihar Weather Report News: बिहार के लोग इन दिनों लोग मौसम की मार झेल रहे हैं. बीते 11 दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्से बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चपेट में हैं. हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आफत बरस रही हो. गुरुवार की सुबह जब लोग नींद से जागे, तब तक कुछ जिले तेज बारिश और तूफान की चपेट में आ चुके थे. बांका और किशनगंज जिले में तूफानी हवाओं के झोंके के साथ तेज बारिश हो रही थी. कल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं, न्यूनतम तापमान छपरा और वाल्मीकिनगर में 22.5 डिग्री रहा.