'जातिगत जनगणना है जरूरी, लेटरल एंट्री से पैदा होगी अशांति', चिराग पासवान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कही बड़ी बातें 

Chirag Paswan Interview: चिराग पासवान ने कहा, जाति जनगणना होनी चाहिए क्योंकि आज भी कई सरकारी नीतियां हैं जिन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इस डेटा की आवश्यकता है. बीजेपी से मतभेद की अफवाहों पर उन्होंने कहा, 'मेरे राज्य बिहार में जाति जनगणना पहले ही हो चुकी है और NDA जिसमें बीजेपी भी शामिल है, बिहार में जाति जनगणना के पक्ष में थी.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
google news

Chirag Paswan Interview: चिराग पासवान केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. वह खाद्य प्रसंस्कृत और उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाले हुए है. लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी स्ट्राइक रेट ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया. इससे पहले तक वे अपने ही चाचा से जूझ रहे थे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अपना गठबंधन पार्टनर बनाया. चिराग पासवान इस भरोसे पर खरे उतरें और उनकी पार्टी अपने कोटे की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की. इस जीत ने चिराग पासवान के कॉन्फिडेंस को ऐसा बूस्ट किया कि, अब वो अपना कार्यक्षेत्र बिहार से बढ़ाने में लगे हुए. इसके साथ ही वो हाल के दिनों में मोदी सरकार के कई फैसलों के विरोध में खड़े हुए भी दिखाई दिए हैं.