Bihar Weather Update: बिहार में 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकल रही है. मौसम विभाग ने 3 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत हैं.

ADVERTISEMENT

बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
Google CTA

बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. शरद ऋतु के आगमन के साथ ही सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 नवंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. वहीं, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ सकता है.

बिहार में 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. दिन में धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम सुहाना रहेगा. तापमान में हल्की गिरावट के चलते लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो सकता है.

बमौसम विभाग ने 3 नवंबर के लिए बिहार के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, रोहतास, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सिवान समेत राज्य के सभी जिलों में ग्रीन जोन यानी नो वार्निंग की स्थिति है. ऐसे में फिलहाल राज्य में मौसम से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है.

बिहार में तापमान का क्या है हाल?

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस से 34.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इस दौरान कैमूर में सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. अरवल में सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे दिन के तापमान में भी हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है.

यह पढ़ें: अभिषेक झा ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सम्राट चौधरी और संजय झा से फोन पर हुई बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बिहार के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी तापमान इसी दायरे में रहने की संभावना है. दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.्रचक्रवाती

तूफान 'मुरासु' का बिहार पर क्या होगा असर

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर फिलहाल दक्षिणी राज्यों की ओर बताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसका बिहार में बारिश या मानसून की गतिविधियों पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ रहा है. ऐसे में राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. आने वाले हफ्तों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
 

यह भी पढ़ें: Anant Singh की विधायकी पर संकट! बिहार विधानसभा ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब