सदन में विपक्ष के काले कपड़ों के बीच सफेद कुर्ते में क्यों पहुंचे तेज प्रताप? खुद बताई वजह
Tej Pratap white kurta: तेज प्रताप ने सफेद कपड़े पहनने पर खुलकर बोलते हुए कहा कि, "हम ऐसे ही रहते है, सादा जीवन-उच्च विचार. हम काला कपड़ा शनिवार के दिन पहनते है क्योंकि मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है.
ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा में सफेद कुर्ता पहनकर पहुंचे तेज प्रताप यादव
Tej Pratap white kurta: बिहार में मौजूदा विधानसभा का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था. बिहार में चुनाव से पहले यह आखिरी सत्र है. सत्र के दूसरे दिन यानी आज विपक्ष ने SIR(Special Intensive Revision) के मुद्दे पर जमकर बवाल काटा और बवाल इतना बढ़ा कि शुरू होते ही सदन को पहले स्थिगत कर दिया गया था. विपक्ष ने इस हंगामे के लिए एक पैटर्न अपनाया था जिसमें कि विपक्षी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया.