Budget 2025 for senior citizens : बजट में बुजुर्गों के लिए हुआ ये बड़ा ऐलान, TDS से राहत और रिटर्न भरने की सीमा बढ़ी
त्तमंत्री निर्मलासीतारमण ने बुजुर्गों को अपडेटेड रिटर्न भरने की सीमा बढ़ाकर 4 साल कर दिया गया है. इससे पहले ये सीमा दो साल थी. इसके अलावा किराए पर टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपए किया गया है. पहले ये सीमा 2.4 लाख रुपए थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
यूनियन बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ा ऐलान हुआ है. अक्सर एकमुश्त पैसों को एफडी या अन्य किसी प्लान में लगाकर मंथली ब्याज पाने वाले बुजुर्गों को टीडीएस के रूप में अपने ब्याज का 10 फीसदी देना पड़ता था. अब केंद्र सरकार ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा देते हुए ऐसे आय की लिमिट 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख कर दी है. यानी एफडी या अन्य किसी योजना के जरिए आ रहा ब्याज सालाना 1 लाख रुपए से ज्यादा होगा तो उसपर 10 फीसदी टीडीएस कटेगा.