Personal Finance: EPFO में अलग-अलग UAN ट्रांसफर और उसे एक्टिवेट कैसे करें, अपना UAN कैसे जानें? जाने फुल डिटेल
uan transfer and activation process : कर्मचारी के कंपनी बंदलते ही नया नियोक्ता उससे पुराने UAN मांगने की बजाय नई UAN बना देता है. ऐसे में कर्मचारी के एक से अधिक यूएएन नंबर के साथ अलग-अलग UAN पर अलग-अलग पीएफ नंबर हो जाते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
uan transfer and activation process: निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उनके कई पीएफ अकाउंट हो जाते हैं. अक्टूबर 2014 से EPFO (Employees' Provident Fund Organization) ने UAN (Universal Account Number) की शुरूआत की थी. इसका उद्देश्य सभी EPF खातों को एक यूनिक नंबर से जोड़ना और कर्मचारियों को PF से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना था. इससे पहले, हर नई नौकरी के साथ नया PF नंबर मिलता था, जिससे PF ट्रांसफर में दिक्कत होती थी, लेकिन UAN के आने से एक ही नंबर के जरिए सभी PF अकाउंट को मैनेज करना आसान हो गया.