Personal Finance: मिनिमम बैलेंस पर ICICI के यू-टर्न से ग्राहकों को कितनी राहत, HDFC पर भी पड़ेगा इसका दबाव ?
ICICI बैंक ने मिनिमम बैलेंस ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 किया. इस निर्णय से रमेश जैसे ग्राहकों को 5 साल में कितना फायदा होगा. ये भी जानें- मिनिमम बैलेंस की गणना बैंक कैसे करता है?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
बैंकों के बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की चर्चा जारों पर है. पहले निजी क्षेत्र के बैंक ICICI ने शहरी क्षेत्रों के ब्रांच में बचत खाते पर मिनिमम बैलेंस की सीमा 10,000 रुपए से बढ़ाकर सीधे 50,000 रुपए की दी. इसके बाद HDFC बैंक ने भी इस सीमा को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दी. यानी ग्राहकों को अपने बचत खाते में इतनी राशि मेंटेन करनी होगी नहीं तो मंथली जुर्माना अदा करना होगा. जुर्माने की राशि अलग-अलग बैंकों में 100 रुपए से लेकर 600 रुपए होती है.
