डाकघर से सिर्फ खाता ही नहीं, ₹10 लाख तक का दुर्घटना बीमा वो भी रोजना 2 रुपए किस्त पर

IPPB और Tata AIG मिलकर दे रहे हैं ₹10 लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा सिर्फ ₹699 में. जानिए कैसे मिलेगा फायदा, कौन ले सकता है और कहां से खरीदें.

ADVERTISEMENT

accident insurance india, ippb tata aig insurance, 10 lakh insurance plan, post office insurance scheme, group accident policy
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

अगर आपका खाता डाकघर (IPPB) में है, तो आपके लिए ये उपयोगी खबर है. आपको यहां केवल बैंकिंग ही नहीं, बल्कि ₹10 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी मिल सकता है, वो भी बेहद कम किस्तों पर. यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने टैगिक इंश्योरेंस (Tata AIG) के साथ मिलकर शुरू की है, जिसका नाम है टाटा एआईजी ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी (Tata AIG Group Accident Insurance Policy).