Personal Finance: SBI ने लॉन्च कर दी धांसू स्कीम, 250 रुपए महीने लगाकर बना सकते हैं 35 लाख से ज्यादा

पर्सनल फाइनेंस की इस सीरीज में हम आपको इसके 250 रुपए वाली जन निवेश एसआईपी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. इससे जुड़ा सवाल-जवाब भी आपको बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

आखिरकार 250 रुपए वाली SIP लॉन्च हो ही गई. इसे लॉन्च किया एसबीआई (SBI) यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने. अब ये न केवल छोटी-छोटी बचत से बड़े मुकाम तक पहुंचाएगी, बल्कि विकसित भारत के सपने को भी साकार करने में मदद करेगी. इस स्कीम का नाम है 'जन निवेश SIP'. अब सवाल ये है कि जन निवेश एसआईपी है क्या और कैसे इससे बड़ा फंड तैयार हो सकता है?