JNU छात्र संघ चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टला, चुनाव समिति ने क्यों लिया ये फैसला?

JNU Student Union Elections Postponed: JNU छात्र संघ चुनाव को कैंपस में हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. चुनाव समिति ने सुरक्षा कारणों से पूरी प्रक्रिया रोक दी है. जानें अब तक क्या हुआ और आगे क्या हो सकता है.

ADVERTISEMENT

JNU Student Union Elections Postponed
JNU Student Union Elections Postponed
google news

JNU Student Union Elections Postponed: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ चुनाव अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं. यह फैसला चुनाव समिति ने परिसर में बढ़ते तनाव और लगातार हो रही हिंसा के चलते लिया है. बीते दो दिनों में चुनाव समिति के दफ्तर में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.