दिल्ली के 3 विधायक अरबपति, BJP के प्रवेश वर्मा कितने अमीर? 70 में से 31 पर आपराधिक मुकदमे
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के 48 विधायकों में से 16 यानी 33 फीसद और आप के 22 में से 15 यानी 68 फीसद विधायक आपराधिक मुकदमे के मुलजिम हैं. गंभीर किस्म के आरोपियों में बीजेपी के 7 और आप के 10 विधायक हैं.
ADVERTISEMENT

बीजेपी के प्रवेश वर्मा अरबों की संपत्ति के मालिक हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. विधानसभा के लिए चुने गए 70 विधायकों में से 44 फीसदी यानी 31 एमएलए के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से 17 के खिलाफ गंभीर किस्म के अपराधों का आरोप हैं. एक के खिलाफ तो जानलेवा हमला करने और दो के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप हैं.
