Bigg Boss 19: भोजपुरी एक्ट्रेस से सिंगर तक, इस बार के बिग बॉस के कंटेस्टेंट की सामने आई कंफर्म लिस्ट, माइक टायसन भी शामिल
बिग बॉस 19 का 24 अगस्त से प्रसारण शुरू हो रहा है जिसमें 17 फाइनल कंटेस्टेंट्स के साथ माइक टायसन जैसे सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं. इस बार शो में बॉलीवुड, टीवी, कॉमेडी और सोशल मीडिया से जुड़े कई नए और लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

टीवी का सबसे पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन 24 अगस्त को एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी करने वाला है. इस बीच शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है. कुछ दिन पहले ही जानकारी आई थी की इस बार बिग बॉस में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, शहनाज गिल के बाद शहबाज बदेशा, बशीर अली, कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर एंट्री करने वाले हैं.
