EPFO का बड़ा ऐलान : सहायता राशि बढ़कर हुआ 15 लाख रुपये, हर साल 5% की बढ़ोतरी भी होगी
ईपीएफओ ने मृत्यु राहत कोष की सहायता राशि 8.8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है. अब परिवार को अधिक मदद मिलेगी और प्रक्रिया भी आसान होगी. साथ ही, 2026 से हर साल 5% वृद्धि लागू होगी.
ADVERTISEMENT

ईपीएफओ ने केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों के परिवारों के लिए सहायता राशि बढ़ाई.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है. अब केंद्रीय बोर्ड के किसी कर्मचारी की यदि सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है तो परिवार को 8.8 लाख रुपये की जगह 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (Ex-Gratia) दी जाएगी. यह फैसला 1 अप्रैल, 2025 से लागू हो गया है.