एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मिस Dark Queen ने 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Miss Dark Queen Death: 25 साल की मॉडल सैन रेचल, मिस डार्क क्वीन और मिस पुडुचेरी 2021 विजेता, ने आत्महत्या कर ली. रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाली सैन की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

ADVERTISEMENT

मॉडल सैन रेचल की फाइल फोटो, जिन्होंने आत्महत्या कर ली
मॉडल सैन रेचल की फाइल फोटो
Google CTA

Miss Dark Queen Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सोमवार की सुबह तब काली हो गई जब इस जगत की मिस डार्क क्विन ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई. दरअसल 25 साल की मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी विजेता सैन रेचल अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने रविवार को जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में अंतिम सांस ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सैन ने आत्महत्या की, हालांकि पुलिस हर एंगल की जांच कर रही हैं.