लकी साबित हुईं गिन्नी चतरथ को पति कपिल शर्मा ने ऐसा क्यों कहा था- मुझे कभी कॉल मत करना ?
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का कनाडा में शुरू किया गया कैफे 'Caps Cafe' गैंगस्टर हरजीत सिंह लड्डी के हमले की वजह से विवादों में आ गया है. कपिल के शो में निहंग सिखों पर की गई टिप्पणी को लेकर हुई फायरिंग. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: गिन्नी चतरथ के इंस्टा से.
कई साल पहले एक कॉमेडी शो आया था द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज. इसी शो में जब एक लड़का अपने सपनों को साकार करने आया तो कहां पता था कि ये एक दिन इतना बड़ा नाम बन जाएगा कि आने वाले समय में लोग उसका शो देखने के लिए टीवी के आगे टकटकी लगाकर बैठा करेंगे.
