हरियाणा: BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ बोले- पहलगाम में महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय..., वीडियो हुआ वायरल
Ramchandra Jangra Viral Video: हरियाणा के बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए और अग्निवीर योजना से इसे जोड़ा.
ADVERTISEMENT

बीजेपी सांसद
Ramchandra Jangra Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले(Pahalgam Terror Attack) ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. अब इस हमले को लेकर हरियाणा के बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का एक बयान सामने आया है, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान मौजूद महिलाओं को आतंकियों से लड़ना चाहिए था, क्योंकि "हाथ जोड़ने से आतंकी नहीं छोड़ते." उनके इस बयान से हरियाणा की राजनीति भी अपने चरम पर आ गई है और विपक्ष फिर बीजेपी पर निशाना साध रहा है.