India's FUFA: भारत बना रहा है अमेरिकी MQ9 से बेहतर हथियार, डिफेंस क्षेत्र में मच गया बवाल!
लीक हुई तस्वीर ने पूरे रक्षा क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. कई लोगों का मानना है कि ये तस्वीर देश के महत्वाकांक्षी फ्यूचरिस्टिक अनमैन्ड फाइटर एयरक्राफ्ट यानी FUFA कार्यक्रम की एक झलक है. ये कार्यक्रम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट या ADE के तहत पूरी गोपनीयता के साथ चलाया जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः X)
ADVERTISEMENT

दुनियाभर में हवाई सुरक्षा और हमले की तकनीक में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत में भी ऐसी तकनीक विकसित हो रही है और इसी कड़ी में एक सीजीआई तस्वीर लीक हुई है जो इशारा कर रही है भारत के एक ऐसे गुप्त हथियार की तरफ, जिसके बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं था. जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के पहले Unmanned Combat Aerial Vehicle यानी UCAV की.