शादी के लिए हनी ट्रैप का अनोखा मामला: पति-पत्नी बन गए भाई-बहन, वायरल वीडियो से पकड़ी कमजोरी और बुना जाल
जबलपुर के इंद्र तिवारी की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ एक हनीट्रैप गोरखपुर में उनकी हत्या तक पहुंच गया. जानें कैसे हुई साजिश और पुलिस ने कैसे किया खुलासा.
ADVERTISEMENT

तस्वरीर: संतोष कुमार शर्मा, यूपी तक.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी की जिंदगी की आखिरी वजह बन गया. 45 साल के इंद्र कुमार तिवारी की एक रील वायरल हुई, जिसमें वह 18 एकड़ जमीन के मालिक होते हुए भी शादी न होने की चिंता जता रहे थे. इस वीडियो को गोरखपुर की साहिबा बानो ने देखा और फिर अपने कथित पति और लिव-इन पार्टनर कौशल कुमार के साथ मिलकर ऐसा हनीट्रैप रचा कि इंद्र की जान ही चली गई.