Iran’s Raisi funeral : रईसी को आखिरी विदाई देने पहुंचा भारत, 20 देशों के प्रतिनिधि के साथ तालिबान और हमास भी तेहरान पहुंचे

तेहरान में इब्राहिम रईसी के जनाजे में शामिल होने और अंतिम विदाई देने के लिए दुनिया के 20 से अधिक देश और संगठन पहुंच चुके हैं. इब्राहम रईसी के पार्थिव शरीर को उनके होमटाउन में दफनाया जाएगा. हेलिकॉप्टर हादसे में राष्ट्रपति रईसी-विदेश मंत्री समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी जब वो एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस ईरान आ रहे थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Iran’s Raisi funeral live: तेहरान में इब्राहिम रईसी की अंतिम यात्रा में 15 देशों पहुंच चुके हैं. इनमें सरकारी अधिकारी, सरकार के बड़े नेता और कई गणमान्य लोग शामिल हैं. ईरान के अधिकारिक एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि कतर के अमीर और प्रधानमंत्री, तुर्केमिनस्तान के नेता, ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति, तजाकिस्तान के राष्ट्रपति, इराक-पाकिस्तान-अर्मेनिया और अजरबैजान के प्रधानमंत्री, इराक-रूस-अलजेरिया-उज्बेकिस्तान-कजाकिस्तान, लेबनान के संसद के प्रमुख भी ईरान पहुंच चुके हैं. बताया गया है कि करीब 50 देश राष्ट्रपति इब्राहम रईसी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.