UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता पर स्लोवाकिया ने दिया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने भी समर्थवन दिया है. भारत द्वारा की गई बदलावों की मांग पर अब खुलकर दुनियाभर से देश सामने आ रहे है. इस बार सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता पर स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने बोलते हुए भारत का बदलावों के लिए समर्थन किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

UNSC में बदलावों पर स्लोवाकिया ने दिया भारत का साथ

point

भारत चाहता है UNSC में स्थायी सदस्यता

point

भारत के पास है कई देशों का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग अब और मुखर हो रही है. भारत द्वारा की गई बदलावों की मांग पर अब खुलकर दुनियाभर से देश सामने आ रहे है. और इस बार सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने दिया है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयास को अपना 'पूर्ण समर्थन' देता है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने दो-दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद एक बयान में ये बात कही