कांग्रेस का एक और बड़ा दांव, सरकार आई तो पूर्व सैनिकों को देंगे 10 फीसदी रिजर्वेशन

MP Election 2023: मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का प्रांतीय अधिवेशन राजधानी भोपाल में हुआ. अधिवेशन में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक शामिल हुए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में पूर्व सैनिकों की क्षमताओं को ध्यान में रखते […]

ADVERTISEMENT

Big bet of Congress before elections, ex-servicemen will get 10 percent reservation in jobs in MP
Big bet of Congress before elections, ex-servicemen will get 10 percent reservation in jobs in MP
Google CTA

MP Election 2023: मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का प्रांतीय अधिवेशन राजधानी भोपाल में हुआ. अधिवेशन में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक शामिल हुए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में पूर्व सैनिकों की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी नई भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं. साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पूर्व सैनिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कमलनाथ ने कहा कि इस प्रकोष्ठ को सैनिकों की आवाज उठाने के लक्ष्य से जीवित किया गया है. इसी बैठक में दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार आई तो कमलनाथ सरकार सबसे पहले पूर्व सैनिकों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देंगे.