इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचा नकली पुलिस अफसर, खुद को राजा का दोस्त बताया, जानें क्या है पूरा मामला

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनके घर एक फर्जी इंस्पेक्टर पहुंचा, जिसने खुद को राजा का दोस्त बताया. परिवार के शक करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह एक बर्खास्त आरक्षक है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

इंदौर में चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनके घर पर एक नकली पुलिस इंस्पेक्टर के पहुंचने से हड़कंप मच गया. यह व्यक्ति खुद को राजा का दोस्त बता रहा था, लेकिन जब परिवार को उसकी हड़कतों पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस भी जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह कोई इंस्पेक्टर नहीं है.