लापता अर्चना तिवारी को लेकर उसके हॉस्टल संचालक का बड़ा खुलासा, कहा- मेरे पास है पूरी डिटेल...
सिविल जज बनने की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी 7 तारीख को हॉस्टल से निकलने के बाद लापता हो गई. हॉस्टल संचालक ने बताया कि वह शांत स्वभाव की थी और तय प्रक्रिया के तहत ही बाहर गई थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
सिविल जज बनने की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी पिछले 8 दिनों से लापता है. मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर के उपकार गर्ल्स हॉस्टल से अपने घर जा रही थी. ट्रेन में बैठने के बाद उसने घरवालों से फोन पर बात भी की थी, लेकिन रास्ते में वो चलती ट्रेन से लापता हो गई.