ग्वालियर: दोस्त के बदले परीक्षा देने वाला बिहारी सॉल्वर गिरफ्तार, पुलिस को बिहारी गैंग से होने की आशंका

Gwalior news: ग्वालियर में NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कांड अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि अब B.ED फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में बिहारी सॉल्वरों के पकड़े जाने से सनसनी फैल गई है. ग्वालियर पुलिस ने बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में बिहारी सॉल्वर पकड़ा है. शहर के मुरार […]

ADVERTISEMENT

gwaliornews, BEDexam, farjiexam, bihar, mpnews, mptak
gwaliornews, BEDexam, farjiexam, bihar, mpnews, mptak
Google CTA

Gwalior news: ग्वालियर में NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कांड अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि अब B.ED फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में बिहारी सॉल्वरों के पकड़े जाने से सनसनी फैल गई है. ग्वालियर पुलिस ने बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में बिहारी सॉल्वर पकड़ा है. शहर के मुरार स्थित विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में लैंग्वेज अक्रॉस द सरकुलम का पेपर चल रहा था. तभी केन्द्राध्यक्ष की नजर एक परीक्षार्थी पर पड़ी. परीक्षार्थी के रोल नंबर और अन्य डॉक्यूमेंट में फोटो मिस मैच था. परीक्षार्थी से जब पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ा गया. चेहरे पर पसीना आ गया. जब जांच की तो पता लगा कि वह सॉल्वर है और बिहार से सुधीर कुमार महतो के बदले बीएड की परीक्षा देने आया है.

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पकड़े गए सॉल्वर की पहचान सिकेन्द्र कुमार यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है. सॉल्वर बीएड के दो पेपर सफलतापूर्वक दे चुका था, लेकिल शुक्रवार को तीसरे पेपर में पकड़ा गया. इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया बताया कि मुरार के एक कॉलेज में मूल परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा बिहारी सॉल्वर पकड़ा गया है. तीन दिन में बिहार के दो सॉल्वर पकड़े जाने के बाद आशंका है कि कहीं यह कोई बड़ा रैकेट हो सकता है. हम पूरी तरह जांच कर रहे हैं.

दोस्त का पेपर दे रहा था सॉलवर
बिहारी सॉल्वर सिकेन्द्र कुमार यादव ने बताया की वह खुद ग्रेजुऐशन कर चुका है. उसका दोस्त सुधीर कुमार महतो जो मूल परीक्षार्थी है उससे अच्छी दोस्ती है, और उसी दोस्ती के ही कारण वह बिहार से ग्वालियर परीक्षा देने आया था. पर पुलिस को उसकी ये कहानी हजम नही हो रही है, क्योंकि आरोपी वीएड के दो पेपर पहले भी दे चुका है.

पुलिस को बड़े रैकेट का आशंका
-इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि मुरार के एक कॉलेज में मूल परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहा बिहारी सॉल्वर पकड़ा गया है. तीन दिन में बिहार के दो सॉल्वर पकड़े जाने के बाद आशंका है कि कहीं यह कोई बड़ा रैकेट हो सकता है. हम पूरी तरह जांच कर रहे हैं, और जल्द ही इस मामले में खुलासा करेंगे.

ये भी पढ़ें: गुना: परीक्षा के तनाव के चलते स्टूडेंट ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में दिया डर का हवाला