Exclusive: विजय शाह के इस्तीफे पर सामने आया बड़ा अपडेट, इस एक बात पर पीछे हटी बीजेपी?
Vijay Shah Exclusive: सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने विजय शाह से इस्तीफे की मांग की थी, और वह भी इसके लिए तैयार थे. लेकिन उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ मंत्री पद, बल्कि विधायकी से भी इस्तीफा देंगे.
ADVERTISEMENT

Vijay Shah Exclusive: मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का एक बयान ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है. ऑपरेशन सिंदूर(Operation sindoor) की सफलता के बाद, जब पूरा देश भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ कर रहा था, तब विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी(Vijay Shah Controversial Statement) पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. यह मामला अब हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सवाल यह है कि क्या विजय शाह इस्तीफा देंगे?