JEE Advanced 2024: ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता 33वीं रैंक लाकर बने स्टेट टॉपर, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पाई बड़ी सफलता

JEE Advanced 2024: ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता की देशभर में 33वीं रैंक आई है और वे स्टेट टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वहीं EWS कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

JEE Result 2024: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया है. जेईई एडवांस्ड 2024 में मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन रहा है. ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता की देशभर में 33वीं रैंक आई है और वे स्टेट टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वहीं EWS कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही है. स्पर्श ने कठोर परिश्रम के बलबूते पर सफलता हासिल की है. आइए जानते हैं क्या है उनका सक्सेस मंत्र...