MP Weather: भोपाल में कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 58 साल पुराना रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Latest Update: मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. सबसे ठंडा शहर भोपाल है. भोपाल में पिछले 58 साल का रिकार्ड टूट गया है और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

एमपी के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. सबसे ठंडा शहर भोपाल है. भोपाल में पिछले 58 साल का रिकार्ड टूट गया है और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. हाल ही में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो एक ऐतिहासिक ठंड का संकेत है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी प्रकोप बढ़ गया है. मध्य प्रदेश में 7 दिनों से शीतलहर चल रही है. सोमवार को भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है. शहडोल में तापमान 1.0 डिग्री पहुंच चुका है.