कौन हैं IPS अनुराग सुजानिया, जिन पर सागर शराब कांड के बाद उठे सवाल? दिग्विजय सिंह के आरोपों से पुराने मामले तक जानें पूरी कहानी
Sagar SP Anurag Sujania News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए दुखद जहरीली शराब कांड के बाद एसपी आईपीएस अनुराग सुजानिया एक बार फिर विवादों में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसपी पर हर महीने लाखों रुपये की उगाही का गंभीर आरोप लगाया है. मुरैना के बाद सागर में हुए इस कांड से सुजानिया की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

सागर जहरीली शराब कांड के बाद घिरे विवादों में IPS अनुराग सुजानिया
IPS Anurag Sujania: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में हुए भीषण जहरीली शराब कांड के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया (IPS Anurag Sujania) एक बार फिर सुर्खियों और विवादों के घेरे में आ गए हैं. सागर के बंडा में अमानक शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस प्रशासन और खुद एसपी की पुलिसिंग पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
