सिंधिया ने जिस सीट को खाली किया, उस पर बीजेपी किसे भेजेगी राज्यसभा? ये नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

Rajya Sabha elections: मप्र की एक मात्र खाली हुई राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब चर्चा इस बात की हो रही है कि जिस सीट को सिंधिया ने खाली किया है, उस सीट पर बीजेपी अब किसे राज्यसभा भेजेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajya Sabha elections: मप्र की एक मात्र खाली हुई राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब चर्चा इस बात की हो रही है कि जिस सीट को सिंधिया ने खाली किया है, उस सीट पर बीजेपी अब किसे राज्यसभा भेजेगी. देश भर के राज्यों की कुल 12 सीटों पर ये चुनाव होना है. मध्यप्रदेश में भी सिंधिया के लोकसभा में जाने के बाद से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है, इस पर अब चुनाव होगा. निर्वाचन आयोग ने असम , बिहार , हरियाणा , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , राजस्थान , त्रिपुरा , तेलंगाना , ओडिसा से खाली हुए राज्यसभा सीटो के लिए चुनाव की घोषणा की है.