छतरपुर कांड का मुख्य आरोपी शहजाद अली 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे!
ADVERTISEMENT
Chhatarpur News: छतरपुर के थाने में पथराव और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में छह दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. हाजी शहजाद अली को पुलिस ने कोर्ट से 3 दिन की रिमांड पर लिया है.
Chhatarpur Stone Pelting: मध्य प्रदेश के छतरपुर के थाने में 21 अगस्त को पथराव और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. हाजी शहजाद अली को पुलिस ने कोर्ट से 3 दिन की रिमांड पर लिया है. इससे पहले शहजाद को पुलिस ने सरेंडर करते समय कोर्ट के बाहर ही पकड़ लिया था. अब हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आ गया है. पुलिस आरोपी शहजाद को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची.
