कौन हैं IPS अनु बेनीवाल, जिन पर लगा आईपीएस पिता और EWS कोटा लगाने का आरोप, अनु ने दिया ये जवाब
ADVERTISEMENT
IPS Anu Beniwal: सोशल मीडिया पर दावा किया जा राह है कि आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल के पिता संजय बेनीवाल भी आईपीएस हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे का फायदा लेकर सीविल सेवा की परीक्षा पास की. जब इसकी पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
IPS Anu Beniwal: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर UPSC परीक्षा पास कर आईएएस बनने को लेकर सुर्खियों में हैं. अब मध्य प्रदेश कैडर की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल पर भी आरोप लग रहे हैं. अनु बेनीवाल को उनके पिता के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर IPS संजय बेनीवाल को अनु का पिता बताया जा रहा है. अनु बेनीवाल पर यह भी आरोप लग रहा है कि उन्होंने EWS का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी हासिल की है.