अंकिता भंडारी केस में नाम आने के बाद भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का आया पहला रिएक्शन, बोले- '...संन्यास ले लूंगा'

Ankita Bhandari Case: भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम आने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वायरल ऑडियो-वीडियो को झूठा बताते हुए गृह सचिव को पत्र लिखा है और सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने की मांग की है. दुष्यंत गौतम ने कहा कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हुआ तो वे राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास ले लेंगे.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari case update
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम
Google CTA

उत्तराखंड में तीन 3 साल पहले 18 सितंबर 2022 को हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. बीते दिनों भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर अंकिता हत्याकांड में भाजपा के कद्दावर नेता दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर ब्लॉक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ के शामिल होने का दावा किया था. अब दुष्यंत गौतम ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कथित ऑडियो-वीडियो को लेकर कड़ा एतराज जताया है. साथ ही उन्होंने गृह सचिव को एक पत्र जारी कर वायरल हो रहे कंटेंट को हटाने की मांग की है.